बिल्डिंग में एक दिन में करवाए जा सकते हैं तीन कार्यक्रम लेकिन नगर सुधार ट्रस्ट की अनदेखी के कारण फैली गंदगी

अमनदीप सिंह | अमृतसर तीन साल पहले न्यू अमृतसर में बने कम्यूनिटी हॉल का हाल बदहाल है। लोगों को आज भी लाखों रुपए खर्च कर अपने कार्यक्रम करवाने पड़ रहे हैं। कम्यूनिटी हॉल का काम कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के समय से बीते तीन साल से लटका हुआ है। तीन हजार के करीब कॉलोनी में रहते लोगों को किसी भी तरह का कार्यक्रम करने के लिए न्यू अमृतसर कॉलोनी से बाहर जाना पड़ता है। गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमेन दिनेश बस्सी के समय 2021 में न्यू अमृतसर कॉलोनी में कम्यूनिटी हॉल बनाया गया था। 300 गज जमीन पर बनाए गए कम्यूनिटी हॉल में एक हॉल ग्राउंड फ्लोर, एक फस्ट फ्लोर और एक बेसमेंट में हॉल बनाया गया है। जिसमें 9 के करीब बाथरूम और तीन किचन भी तैयार किए गए हैं। कम्यूनिटी हॉल की दो मंजिला बिल्डिंग पिछले तीन साल से ऐसे ही खड़ी है। बिल्डिंग में एक दिन में तीन कार्यक्रम किए जा सकते हैं। लेकिन बिल्डिंग में कोई काम न होने से आज के समय में यहां गंदगी के हालात बने हुए हैं। बिल्डिंग की देख-रेख न होने के कारण यह खंडहर का रूप ले रही है। ^न्यू अमृतसर में बने कम्यूनिटी हॉल का काम 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा। पिछली सरकार के समय से रंजीत एवेन्यु में बने कम्यूनिटी हॉल को भी उन्होंने सही करवाया है। लोगों को न्यू अमृतसर के कम्यूनिटी हॉल की मेंटेनेंस करके मार्च माह में दे दिया जाएगा। – अशोक तलवाड़, चेयरमेन, नगर सुधार ट्रस्ट। इलाका निवासी शिवानी शर्मा ने बताया कि 2021 में कांग्रेस सरकार के समय कम्यूनिटी हॉल बनाया गया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी 2022 में सत्ता में आ गई। लेकिन पिछले तीन साल से नगर सुधार ट्रस्ट इस हॉल की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। जिस कारण टैक्स के रूप में दिया गया लोगों का पैसा और बिल्डिंग खराब हो रही है। उनकी कॉलोनी में 3000 के करीब लोग रहते हैं। 10 से 12 प्रोग्राम हर महीने लोग करते हैं, जो लोगों को कॉलोनी से तीन-चार किलोमीटर दूर करने पड़ते हैं। कहने को उनकी कॉलोनी पॉश एरिया है लेकिन उन्हें निजी सुविधा न होकर बाहर की सुविधाएं लेनी पड़ती है। नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से सब कुछ तैयार करके जनता के सुपुर्द किया जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *