भास्कर न्यूज | अमृतसर लोपोके के गांव भागपुर ताड़ में बुधवार के दिन देहाती एसएसपी चरणजीत सिंह ने पुलिस मुलाजिमों सहित लोगों के साथ पुलिस-पब्लिक मीटिंग की। इस मीटिंग में डीआईजी बार्डर रेंज सतिंदर सिंह भी शामिल हुए हैं। डीआईजी सतिंदर सिंह ने बताया कि वर्तमान में इस बात की बहुत जरूरत है कि नशे के खिलाफ सारा सामाज एकत्रित हों ताकि हमारी आने वाली नस्लों का भविष्य स्वस्थ और सुरक्षित बना रहे। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ नौजवानों को जागरूक करने का सबसे बढ़िया काम नौजवानों को खेतों की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोग पुलिस को बढ़चढ़ कर सहयोग करें और गांव में कोई भी नशा तस्करी करता है तो उसकी गुप्त सूचना पुलिस को दें, वह तुरंत कार्रवाई करेंगे। इस दौरान नशे के खिलाफ खालसा कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से नौजवानों पर नशों के बुरे प्रभावों के बारे एक नाटक पेश किया गया, जिसमें डीआईजी बार्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें 21 हजार रुपए के नकद ईनाम देकर सम्मानित भी किया। डीआईजी ने कहा कि अगर कोई नौजवान खेल की ओर आना चाहता है तो उन्हें खेल किट दिया जाएगा।


