मऊगंज की गौशाला से दो भैंस चोरी:नईगढ़ी के छत्रगढ़ खुर्द में वारदात; दो लाख का नुकसान

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम छत्रगढ़ खुर्द में एक गौशाला से दो भैंसें चोरी हो गईं। अज्ञात चोरों ने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात पशुपालक की गौशाला को निशाना बनाया और लगभग दो लाख रुपये कीमत की भैंसें चुरा लीं। पीड़ित किसान ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। छत्रगढ़ खुर्द निवासी 48 वर्षीय कमलेंद्र सिंह पुत्र दिनेश सिंह की गौशाला उनके घर से करीब 300 मीटर दूर है। कमलेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को उन्होंने रोज की तरह भैंसों को चारा-भूसा देकर गौशाला में बांध दिया था। इसके बाद वे घर जाकर सो गए। रात के समय अज्ञात चोरों ने गौशाला में घुसकर बंधी हुई दोनों भैंसों को खोल लिया और उन्हें चुराकर ले गए। रविवार सुबह जब पशुपालक कमलेंद्र सिंह गौशाला पहुंचे, तो भैंसों को गायब देखकर हैरान रह गए। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि उनके परिवार का गुजारा भैंसों के दूध की बिक्री से ही होता था। इस चोरी से उनकी आजीविका पर गंभीर संकट आ गया है। मामले की जानकारी मिलते ही नईगढ़ी थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी के मामले में पुलिस कर रही पूछताछ प्रधान आरक्षक रामकुमार भास्कर ने बताया कि भैंस चोरी का यह मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर भैंसों को बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *