हलवाई पर गोली चला जख्मी करने के मामले में 6 पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना छेहर्टा की पुलिस ने हलवाई पर गोली चलाकर जख्मी करने के मामले में 6 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गवाला और डेविड निवासी खंडवाला के रूप में हुई है, जबकि 4 अज्ञात युवक शामिल हैं। पुलिस को दी शिकायत में राजबीर सिंह निवासी बाबा दीप सिंह कॉलोनी ने बताया कि वह हलवाई का काम करता है। 13 जनवरी लोहड़ी वाले दिन शाम 4 बजे सब्जी मंडी पार्क में खड़ा था। आरोपी उसके पास आए और गन दिखाकर उसे धमकाने लगे। उसके बाद उनका आपस में झगड़ा हो गया था। एक हमलावर ने पिस्तौल से उसपर जान से मारने की नियत से गोली चलाई, जो गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 6 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तालाश कर रहे हैं। जिन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि किसी भी असामाजित तत्व को शहर का माहोल खराब नहीं करने दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *