भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना कंटोनमेंट की पुलिस ने तेज रफ्तार कार की टक्कर में जख्मी व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने के मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला राजविंदर कौर निवासी गुरु हरगोबिंदपुर एवेन्यू ने बताया कि 12 जनवरी सुबह साढ़े 9 बजे उसके पति रशपाल अपनी बाइक पर सवार होकर लोहारका रोड की ओर जा रहे हैं थे कि गुमटाला पुल नजदीक तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसका पति गंभीर जख्मी कर दिया। कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। उसके जख्मी पति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।


