अमृतसर| थाना गेट हकीमां की पुलिस ने 310 ग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव सरा अमानत खां के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को गश्त के दौरान आरोपी को रोका, तालाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन की खेप बरामद की। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


