अमृतसर | फाइनेंशियल कमिश्नर टैक्सेशन कृष्ण कुमार की हिदायतों पर जीएसटी विभाग सर्विस सेक्टर का सर्वे करेगी। इसमें कॉमर्स के 18 स्टूडेंट भी डोर-टू डोर जाकर सर्वे में शामिल होंगे। बुधवार को डिप्टी कमिश्नर स्टेट टैक्स राजविंदर कौर और असिस्टेंट कमिश्नर टैक्सेशन 1 प्रगति सेठी ने स्टूडेंट के साथ बैठक की। जिसमें स्टूडेंट्स को सर्वे के बारे में जानकारी दी गई। इस सर्वे में खालसा कॉलेज के आठ और यूनिवर्सिटी के 10 स्टूडेंट शामिल होंगे। विभाग की टीमें सैलून, होटल, रेस्टोरेंट और आर्किटेक्ट के प्रतिष्ठानों पर जाएंगी, जिसमें टैक्स के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों को रजिस्टर करवाया जाएगा। यह सर्वे एक महीने तक चलेगा। इससे पहले विभाग ने जाली रजिस्ट्रेशन पकड़ने के लिए भी सर्वे किया था।


