स्कूल ऑफ एमिनेंस करमपुरा में नशा विरोधी दिवस मनाया

भास्कर न्यज | अमृतसर स्कूल ऑफ एमिनेंस करमपुरा में प्रिंसिपल अनु आनंद और एनएसएस नोडल अफसर रविंदर रंधावा की सांझी अगुवाई में नशा विरोधी दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज की सर्जना के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए नशा विरोध शपथ दिलाई गई। इस मौके पर करवाए गए सेमिनार में अलग-अलग शिक्षा माहिरों ने विद्यार्थियों को नशे से घातक प्रभावों की जानकारी दी और कभी भी नशा न करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल के पास पड़ते इलाके में नशा विरोधी मुहिम को प्रचंड करने के लिए रैली निकाली गई। इसमें विद्यार्थियों और टीचरों की ओर से नशा विरोधी नारे लगाए गए। उन्होंने कहा कि नशा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इससे बचाव के लिए बच्चों और युवाओं को जागरूक करना बहुत जरूरी है। इस मौके पर लेक्चरार सुखवंत सिंह पन्नू, पंकज सिंह, यादविंदर सिंह, रजिंदर सिंह, जगदीप कौर, नवनीत कौर, जसबीर कौर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *