उदयपुर के भींडेश्वर महादेव मंदिर में चोरी:दानपात्र तोड़कर 3 हजार रुपए निकाल ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरों का DVR भी गायब मिला

उदयपुर में भीण्डर के फेमस भींडेश्वर महादेव मंदिर में बीती देर रात चोरी हो गई। हालांकि गश्त के दौरान पुलिस को भनक लगी और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद चोर मंदिर के पीछे नाले वाले रास्ते से भाग गए। जानकारी अनुसार चोर पीछे से मंदिर में घुसे थे। दानपात्र का ताला तोड़कर करीब 3 हजार रुपए चुरा ले गए। इसके अलावा अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरों का DVR भी निकलकर ले गए। कमरों का ताला तोड़ा, लेकिन उनमें कुछ हाथ नहीं लगा। बता दें कि 2020 में मंदिर से सोने का कलश चोरी होने की घटना के बाद यहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। अब वापस चोरी की घटना होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नियमित पुलिस गश्त और मंदिर सुरक्षा बढ़ाने की मांग
चोरी की घटना के बाद मंदिर समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस गश्त और मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इधर, थानाधिकारी पूनाराम ने बताया कि पुलिस के गश्त का मुख्य प्वाइंट मंदिर के बाहर ही है। चोर पीछे से घुसे। कुछ देर बाद गश्त पर बैठे पुलिसकर्मियों को इसका पता लगा तो उन्होंने मंदिर खुलवाया। तब तक चोर पीछे के रास्ते से भाग गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए चोरों का पता लगा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *