सीधी में बेहोशी की हालत में मिला ड्राइवर:साथी के साथ शराब पी, बस चलाने को विवाद में दोनों में हुई मारपीट

सीधी केकुसमी थाना क्षेत्र के रौहाल चौराहे पर इमरान बस ट्रेवल्स का एक ड्राइवर अचेत अवस्था में सड़क किनारे मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार दोपहर 12 बजे की है। नशे की हालत में सड़क किनारे बेहोश मिला अचेत मिले युवक की पहचान ग्राम जूरी निवासी विजय कुशवाहा (पिता ललन कुशवाहा) के रूप में हुई है। वह इमरान बस ट्रेवल्स में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विजय नशे की हालत में करीब एक घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा। कुसमी थाने में पदस्थ आरक्षक हृदय लाल दीवान ने बताया कि विजय कुशवाहा का विवाद पुष्पेंद्र सिंह बालेंदु नामक व्यक्ति से हुआ था। शनिवार रात को भी दोनों के बीच बहस और मारपीट की घटना सामने आई थी। बस चलाने को लेकर विवाद में हुई मारपीट आरक्षक दीवान के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे विजय कुशवाहा और पुष्पेंद्र सिंह ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद बस चलाने को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। पुष्पेंद्र सिंह ने विजय को बस चलाने से मना किया, लेकिन विजय के न मानने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। मारपीट के बाद आरोपी पुष्पेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, विजय कुशवाहा पहले से ही शराब के नशे में था, जिसके कारण मारपीट के बाद वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *