रायपुर के नए पुलिस कप्तान ने पोस्टिंग के एक माह बाद अपनी नई टीम बना ली है। परफॉर्मेंस के आधार पर इंस्पेक्टरों को नई पोस्टिंग दी गई है। मंदिरहसौद में अच्छा काम करने की वजह से टीआई सचिन सिंह को खमतराई जैसे बड़े थाने का प्रभारी बनाया गया है। विनय सिंह बघेल को टिकरापारा जैसे संवेदनशील थाने की जिम्मेदारी दी गई है। आरआई अनीश सारथी को रायपुर पुलिस लाइन का नया प्रभारी बनाया गया है। लंबे समय से लाइन की जिम्मेदारी संभाल रहे आरआई वैभव मिश्रा को ट्रैफिक भेजा गया है। मां-बेटी की हत्या के 15 दिन बाद कातिल का पता नहीं लगाने और लेन-देन की शिकायतों के बाद खमतराई टीआई शिव नारायण सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें डीडी नगर थाना का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह टीआई मनोज साहू को खम्हारडीह भेजा गया। टीआई शिवेंद्र राजपूत को विधानसभा, नरेंद्र मिश्रा को तेलीबांधा, जीतेंद्र ताम्रकार को आजाद चौक, प्रमोद सिंह को राजेंद्र नगर, अविनाश सिंह को मंदिर हसौद, यशवंत प्रताप को गंज और श्रुति सिंह को वापस सरस्वती नगर का प्रभारी बनाया गया है। नरेंद्र साहू को टीआई अजाक, स्वराज त्रिपाठी को कंट्रोल रूम और डीएसबी प्रभारी बनाया गया है। टीआई लखन पटेल और रविंद्र यादव को ट्रैफिक में पोस्टिंग की गई है।


