निकाय चुनाव:कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति के संयोजक बने सत्यनारायण

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। बुधवार रात को कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति तथा प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। सबसे खास बात यह है कि जेल में बंद देवेंद्र यादव को भी चुनाव समिति में रखा गया है। एआईसीसी से जारी आदेश के मुताबिक घोषणा पत्र समिति का संयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा को बनाया गया है। इस समिति में 12 सदस्य हैं। इनमें मोहम्मद अकबर, गुरु रुद्रकुमार, अनिला भेडिया, अमितेष शुक्ल, अरूण वोरा, एजाज ढेबर, अजय तिर्की, राजकिशोर प्रसाद, हेमा देशमुख और नंदलाल देवांगन शामिल हैं। इसी तरह प्रदेश ​नगरीय निकाय चुनाव समिति में पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, एसएस संपतकुमार, जरिता लैतलफांग, विजय जागिड़, ताम्रध्वज साहू, फूलोदेवी नेताम, रविन्द्र चौबे, राजेश तिवारी, देवेंद्र यादव, मलकीत सिंह गैदू, मोहन मरकाम, धनेन्द्र साहू, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल और उमेश पटेल शामिल हैं। जबकि विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष को भी शामिल किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *