सीएम के आने के पहले काले झंडे दिखाने की कोशिश:रतलाम और जावरा में कांग्रेस नेताओं को किया नजरबंद

रतलाम में सीएम के आने से पहले कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाए। जावरा में कांग्रेस नेताओं को जिला व पुलिस प्रशासन ने नजर बंद कर दिया है। जावरा में कांग्रेसी नेता काले झंडे लेकर सड़क पर उतर आए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रतलाम में भी कांग्रेस नेताओं को हेलीपेड पर जाने से रोक दिया। बता दे कि सीएम डॉ मोहन यादव रविवार को जावरा में भावांतर योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने वाले है। इसके अलावा रतलाम में भी अभाविप के प्रांत अधिवेशन का उद्घाटन करने आएंगे l कांग्रेसी दोनों जगह समस्याओं का ज्ञापन देकर सीएम से मिलना चाहते है। लेकिन जिला प्रशासन ने इन सभी के मिलने पर रोक लगा दी। अधिकारी खुद इनके पास पहुंच गए। रतलाम में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के ऑफिस पर एसडीएम आर्ची हरित, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव आदि पहुंचे। अधिकारियों ने कहा आपका जो ज्ञापन है वह हमें दे दो। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने मना कर दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा हम शांति पूर्वक सीएम से मिलकर ज्ञापन देना चाहते है। लेकिन जिला प्रशासन नहीं चाहता कि हम उनसे मिले। हमें नजर बंद कर दिया। जनता की समस्या किसे बताएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *