बालोद| बुधवार को जिले के लीड सहित 12 कॉलेजों में फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन बीए, बीकॉम, बीएससी सहित अन्य संकाय के स्टूडेंट्स ने वीएसी यानी वैल्यू एडिशन कोर्स (31 विषय विकल्प) का पर्चा हल किया। प्रश्न पत्र 35 अंक का था। जिसमें 5 नंबर के वस्तुनिष्ठ, 10 नंबर के लघु उत्तरीय व 20 नंबर के दीर्घ उत्तरीय, कुल 14 सवाल पूछे गए थे।


