राजस्व वसूली कर निकाय को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं

डौंडी| नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष कुमार देवांगन ने नगर के विकास कार्यों के साथ-साथ विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के संबंध में समीक्षा की। सभी कर्मचारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन एवं नगर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने व राजस्व वसूली कर निकाय को आर्थिक रूप से मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर की महिला स्व सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने जानकारी दी। कार्यों का निरीक्षण कर उनकी बैठक रजिस्टर का अवलोकन कर उनके निर्णयों पर चर्चा की गई। पंजी संधारण किए जाने संबंधी जानकारी दी। निकाय में 61 फुटकर विक्रेता को प्रधानमंत्री स्व निधि योजना का लाभ प्रदान किया गया। महिला स्व सहायता समूहों का बैंक लिंकेज किया गया व उनकों ऋण योजना से लाभांवित किया गया। निकाय में 32 महिला समूहों ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत अपने समूहों का पंजीयन कराया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *