जयपुर में CISF की महिला जवान से धक्का-मुक्की:एयरपोर्ट में जबरन एंट्री को कोशिश, चैक इन की ड्यूटी पर थी तैनात

जयपुर में CISF की महिला जवान को ड्यूटी के दौरान राजकार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। जयपुर एयरपोर्ट पर चैक इन की ड्यूटी पर तैनात CISF महिला जवान से महिला ने धक्का-मुक्की की। एयरपोर्ट में जबरन एंट्री करने की कोशिश की। एयरपोर्ट थाने में CISF महिला जवान ने FIR दर्ज करवाई है। ASI रामलाल ने बताया- CISF की 24 वर्षीय महिला जवान की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के चैक इन गेट पर उसकी ड्यूटी है। शनिवार दोपहर करीब 3:15 बजे एक महिला जयपुर से मुम्बई फ्लाइट पकड़ने आई थी। एयरपोर्ट में एंट्री के दौरान लगेज के वेट के ज्यादा होने को लेकर आरोपी महिला से अभद्रता की। जबरन एयरपोर्ट में एंट्री करने की कोशिश की। मना करने पर CISF महिला जवान के साथ धक्का-मुक्की करने लगी। ड्यूटी के दौरान आरोपी महिला ने राजकार्य में बाधा डाली। एयरपोर्ट थाने में CISF महिला जवान ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *