पंजाब के 9 जिलों में कोहरे का अलर्ट:तापमान में गिरावट, अमृतसर 2.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा; 18 जनवरी को फिर बदलेगा मौसम

पंजाब में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में औसत अधिकतम तापमान में -0.5 डिग्री और न्यूनतम में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, राज्य में यह तापमान सामान्य के करीब है। पंजाब के पास दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (WD) हैं। जिसके चलते मौसम विभाग ने आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक चंडीगढ़ में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पंजाब के अन्य शहरों में यलो अलर्ट जारी है। तापमान में होगी मामूली बढ़ोतरी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ दिनों से अच्छी धूप देखने को मिल रही है। वहीं, आज से पश्चिमी विक्षोभ भी धीमा पड़ने लगेगा। जिसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे पंजाब-चंडीगढ़ के लोगों को मामूली राहत मिलेगी। नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा जल्द ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 18 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है, जिसका असर हिमालय पर्वतमाला पर पड़ेगा। हिमाचल में बारिश के आसार हैं। जिसके बाद पहाड़ों से आने वाली हवाओं के कारण ठंड बढ़ जाएगी। चंडीगढ़ व पंजाब के शहरों का मौसम- चंडीगढ़- हल्की धुंध रहने की संभावना है। तापमान 8 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- धुंध रहने की संभावना है। तापमान 5 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- धुंध रहने की संभावना है। तापमान 5 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- धुंध रहने की संभावना है। तापमान 8 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- धुंध रहने की संभावना है। तापमान 8 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्की धुंध रहने की संभावना है। तापमान 10 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *