भोपाल में होगा अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन:पदाधिकारियों की बैठक में तारीख तय; नि:शुल्क होगा रजिस्ट्रेशन

भोपाल में अगले साल अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन होगा। इसकी जानकारी रविवार को हुई बैठक में दी गई। सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क किए जाएंगे। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने कहा कि समाज हर महीने देश के विभिन्न शहरों में युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित कर रहा है। सम्मेलन के माध्यम से सैकड़ों रिश्ते अभी तक हो चुके हैं। उन्होंने बताया, अब तक 133 सम्मेलन हो गए हैं। 134 वां सम्मेलन 30 जनवरी को आगरा, 135वां सम्मेलन फरवरी में भरतपुर, 136वां आयोजन मार्च में अलीगढ़ में होगा। इसके बाद 5 अप्रैल को 137वां सम्मेलन भोपाल में आयोजित किया जाएगा। इसमें युवक-युवतियों का पंजीयन पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगा। सम्मेलन को लेकर होगी समाजजनों की बैठक
समाज के अनुपम अग्रवाल एवं ज्योति बंसल ने बताया, राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐरन के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजु गुप्ता, एचएल गर्ग, मुकेश सिंघल, ‌ऋचा गोयल, जिला महिला अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, तृप्ती अग्रवाल आदि समाजजन आज हुई बैठक में मौजूद रहे। भोपाल में प्रस्तावित सम्मेलन के लिए जनवरी महीने से समाजजनों की बैठकें शुरू होंगी। पूरे प्रदेश के युवक-युवती करा सकेंगे पंजीयन
अग्रवाल ने बताया, परिचय सम्मेलन में मध्यप्रदेश के सभी शहरों से समाजजन अपने विवाह योग्य बच्चों का पंजीयन करा सकेंगे। अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा नववर्ष पर मां लक्ष्मी जी की 5100 फीट लंबी चूनरी शोभायात्रा 1 जनवरी को ग्वालियर में निकाली जाएगी। इसके लिए भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भोपाल के सभी समाजजनों को आमंत्रित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *