खरगोन में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को SIR के दूसरे चरण के लिए सतर्क रहने का आग्रह किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष और खरगोन के पूर्व विधायक रवि जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासनिक मशीनरी दो तरह से पार्टी पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने दूसरे चरण में संभावित गड़बड़ियों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। जोशी ने बताया कि संगठन सृजन के पहले चरण में जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियां हो चुकी हैं। अगले चरण में मंडल, नगरीय इलाकों में वार्ड कमेटी और पंचायतों में ग्राम पंचायत कमेटी का गठन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस कार्य के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया है। गतिशीलता और निगरानी भी महत्वपूर्ण
जिलाध्यक्ष रवि नाईक ने कहा कि संगठन की जमीनी मजबूती के साथ-साथ उसकी गतिशीलता और निगरानी भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इसके लिए मापदंड तय किए हैं और जल्द ही मंडलम, पंचायत कमेटी तथा वार्ड कमेटी का गठन किया जाएगा। बैठक में सभी बीएलए 2 को वोटर लिस्ट का विवरण भी किया गया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू पटेल, शहर दक्षिण अध्यक्ष असलम शेख, शिव तिवारी, जैनु बादशाह, अलीम शेख, जिला उपाध्यक्ष कादर बेग, किसान कांग्रेस अध्यक्ष परसराम पाटीदार, जिला कांग्रेस महासचिव जितेंद्र भावसार, विजय कोचले, संजीव गांगुली, आसमा डाबर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


