ट्रेन में महिला यात्री का पर्स चोरी, बदमाश धराया:आधा किलो चांदी की सिल्ली, एक मोबाइल चुराया था; खंडवा GRP को 3 लाख का सामान मिला

ट्रेन में सवार एक महिला यात्री के साथ चोरी की वारदात होने की घटना को पुलिस ने ट्रेस कर लिया हैं। खंडवा जीआरपी पुलिस के समक्ष महिला यात्री ने पर्स चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि पर्स में आधा किलो से ज्यादा वजनी चांदी की एक सिल्ली और मोबाइल समेत अन्य सामान था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे सर्च किए और 24 घंटे के भीतर ही मामले को ट्रेस कर लिया। जीआरपी टीआई प्रकाशचंद सेन के मुताबिक, घटना का 26 दिसंबर की हैं। महाराष्ट्र के ठाणे निवासी हर्षा मलतानी पंजाब मेल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12137) के कोच बी 3 के बर्थ नंबर 66 पर सवार थी। जो कि मुंबई से भोपाल की यात्रा कर रही थी। इस दौरान खंडवा रेलवे स्टेशन के आने से 15 मिनट पर पहले उनकी नींद खुली और उन्होंने सिरहाने पर देखा कि पर्स गायब हैं। पर्स में 10 हजार नकदी, आधा किलों चांदी की सिल्ली, मोबाइल सहित दस्तावेज थे। फरियादिया ने इस घटना की सूचना थाना जीआरपी इटारसी को दी। घटनास्थल खंडवा के आसपास का होने की वजह से इटारसी जीआरपी ने जीरो पर एफआईआर कर खंडवा जीआरपी को फारवर्ड कर दी। खंडवा जीआरपी की टीम जांच में जुट गई। इस दौरान शनिवार को सूचना मिली कि एक युवक तीन पुलिया के पास खड़ा हैं। जिस पर ट्रेन में चोरी की वारदात किए जाने का संदेह हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कि युवक की पहचान आनंद पिता नारायण ठाकरे (32) निवासी जसवाड़ी रोड माता चौक के रूप में हुई। उसके पास एक बैग था, जिसकी तलाशी लेने पर बैग से विभिन्न कंपनी के 7 मोबाइल, एक चांदी की सिल्ली (578 ग्राम) व 5 हजार रूपए नकदी बरामद किए गए। जिनकी कीमत 3 लाख 6 हजार रूपए थी। आरोपी आनंद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। उसने 26 दिसंबर को हुई वारदात को भी स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और मारपीट के केस दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *