कोर्ट के आदेश के बाद इंदौर में बीआरटीएस की रेलिंग को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। एक तरफ की रेलिंग को लगभग हटा दिया है। अब रोड मीडियन का काम शुरू होने के बाद दूसरे तरफ की रेलिंग को हटाने का काम शुरू किया जाएगा। इंदौर की करीब 11 किमी लंबी बीआरटीएस को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। एक तरफ की रेलिंग को लगभग हटा दिया है। दूसरी तरफ की रेलिंग को हटाने का काम बाकी है। ये काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। एक तरफ की रेलिंग हटने के बाद रोड़ की चौड़ाई भी नजर आने लगी है। हालांकि रेलिंग हटाने के काम के कारण रोड़ पर धूल भी उड़ रही है। जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महापौर बोले- जल्द शुरू करेंगे रोड मीडियन का काम
महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि बीआरटीएस हटाने का काम जारी है। एक तरफ की रेलिंग को हटा दिया है। रोड मीडियन का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसका काम शुरू होते ही दूसरे तरफ की रेलिंग को भी हटाना शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि कुछ जगह पेंच वर्क की जरूरत है वहां भी पेंच वर्क कराया जाएगा।


