बाड़मेर सहित पूरे प्रदेश में तबादलों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में बाड़मेर पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल हुआ है। जोधपुर रेंज आईजी ने अन्य जगहों से 7 सीआई का ट्रांसफर बाड़मेर किया है। वहीं बाड़मेर एसपी ने 8 एएसआई का ट्रांसफर थानों में ट्रांसफर किए है। दरअसल, जोधपुर रेंज आईजी ने बुधवार देर शाम को 32 सीआई का ट्रांसफर एक जिले से दूसरे जिले में किया है। उदयपुर रेंज से सीआई हनुवंत सिह, जयपुर आयुक्तालय से अमृतलाल सोनी, राजूराम बामनिया, जोधपुर आयुक्तालय से देवीचंद ढाका, मुकुनदान, अजमेर रेंज से मनीष देव विश्वकर्मा, भलभद्र सिंह का तबादला बाड़मेर किया गया। बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने एएसआई रामाराम का ट्रांसफर पुलिस लाइन से बिशाला चौकी ग्रामीण थाना, मदरूप सिंह का कंट्रोल रूम से बाछड़ाऊ चौकी धोरीमन्ना, दुर्गाराम का ट्रांसफर कोतवाली से गिराब, अमीन खान का तबादला पुलिस लाइन से महिला थाने, पन्नाराम का पुलिस लाइन से कंट्रोल रूम का तबादला किया गया। वहीं एएसआई बीजराजसिंह का ट्रांसफर चौहटन से सेड़वा, गिरधारीराम का महिला थाने से चौहटन, अनोपाराम का कोतवाली से बाड़मेर ग्रामीण किया गया है।


