जांजगीर-चांपा में युवक ने की आत्महत्या:घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा क्षेत्र के ग्राम कोसमंदा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 33 वर्षीय पुष्पेंद्र वैष्णव, निवासी कोसमंदा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है। चांपा थाना से मिली जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र वैष्णव ने शनिवार बीती रात करीब 8:30 बजे अपने घर के कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *