जांजगीर-चांपा पुलिस ने हरियाणा-यूपी से दो नाबालिग बरामद की:शादी का झांसा देकर अनाचार के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा पुलिस ने वर्ष 2022 में दर्ज दो अलग-अलग प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश से दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर घर से भगाने और उनके साथ अनाचार करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि (22) और महेंद्र (22) के रूप में हुई है, जो जगतापुर, थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। पुलिस ने उनके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366 और 376(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। एक नाबालिग यूपी, दूसरी हरियाणा से बरामद मामले की गंभीरता को देखते हुए, जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए एक बालिका को गुरुग्राम (हरियाणा) से और दूसरी को जगतापुर, कन्नौज (उत्तर प्रदेश) से बरामद किया। बरामदगी के बाद पूछताछ में, आरोपियों ने शादी का झांसा देकर बालिकाओं को भगा ले जाने और उनके साथ अनाचार करने का अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *