लुधियाना में पेट्रोल पंप पर हंगामा:आँनलाइन पैसे डालने पर ग्राहक पर भड़के कर्मी,जमकर की मारपीट

पंजाब के लुधियाना में गुरु अर्जुन देव नगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा हो गया। एक कर्मी ने पेट्रोल भरवाने आई दंपती के साथ मारपीट की। ग्राहक दंपती ने 100 रुपए का पेट्रोल भरवाया और पैसे आँनलाइन स्कैन कर दिये। पंप कर्मी ने जब उससे पैसे मांगे तो उसने कहा कि पैसे आँनलाइन स्कैन कर दिए है। यह बात सुनकर उस कर्मी ने उसे गाली देकर बुराभला कहा और मारपीट शुरू कर दी। उस व्यक्ति की पत्नी जब उसे बचाने आई तो एक अन्य महिला कर्मी ने उसकी पत्नी से मारपीट की और धक्के मारे। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। आँनलाइन पेमेंट से गुस्साया कर्मचारी जानकारी देते हुए पीड़ित नवजोत कौर ने कहा कि वह टिब्बा रोड की रहने वाली है। वह अपने पति के साथ पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आई। उसके पति ने तेल के पैसे आँनलाइन डाल दिए जिस कारण गुस्से में आकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने उसे गाली दी। पति को मारे धक्के,बेटी भी जमीन पर गिरा दी इस बात का जब उसके पति ने विरोध किया तो पंप कर्मी ने उसे धक्के मारकर मारपीट की। वह पति को बचाने आए तो एक अन्य महिला पंप कर्मी ने उसे धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया। उसकी गोद में उसकी 3 साल की बेटी थी वह भी गिर गई। मौके पर जब उसने शोर मचाया तो पंप के मैनेजर ने आरोपियों को छिपाया हुआ है। पहले भी कई बार लोगों की मैनेजर को आ चुकी शिकायत पेट्रोल पंप के मैनेजर को पहले भी कई लोग इन कर्मचारियों की शिकायत कर चुके है लेकिन वह इन पर कोई एक्शन नहीं लेता। दोनों पंप कर्मी आपराधिक सोच वाले है। आरोपी पंप कर्मी ने शराब भी पी हुई है। पीड़ित दंपती ने सिविल अस्पताल से मैडिकल करवा लिया और अब वह संबंधित थाना में शिकायत दर्ज करवाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *