ठंड से परेशान शहरवासियों को आज मिली थोड़ी राहत:सुबह से खिली धूप के चलते कोहरा छटा, मौसम विभाग ने कल के लिए जारी किया अलर्ट

जोधपुर में पिछले कुछ दिनों से तेज ठंड की वजह से परेशान लोगों के लिए आज सर्दी से थोड़ी राहत मिली। सुबह से ही धूप खिली हुई होने की वजह से आज सर्दी का असर कुछ कम नजर आया। कोहरा नहीं होने की वजह से वाहन चालकों को राहत मिली। हालांकि न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो जो 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 9 बजे के करीब पारा 13 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप खिली हुई होने की वजह से आंशिक राहत लोगों को सर्दी से मिली। बता दे कि बीते कुछ दिनों से तेज ठंड और कोहरे की वजह से आम जनजीवन खासा प्रभावित था। सुबह के समय बादल छाए रहने की वजह से भी ठंड का असर और ज्यादा बढ़ गया। हालांकि आज धूप खिलने की वजह से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से 17 जनवरी को जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, पाली और सिरोही के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर कोहरा छाए रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *