हरदा में नशे में धुत पुलिसकर्मी का VIDEO:नर्मदापुरम जाते समय बैरिकेड्स से भरा वाहन अनियंत्रित होकर घर की बाउंड्री में घुसा

हरदा में रविवार शाम को एक पुलिसकर्मी का नशे की हालत में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह घटना जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के वार्ड 3 स्थित छिदगांव रोड पर हीरो शोरूम के पास हुई। पुलिसकर्मी हरदा से बैरिकेड्स लेकर पुलिस वाहन में नर्मदापुरम जा रहा था। बताया गया कि नशे की हालत में बैरिकेड्स से भरा पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर रेलवे के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर की बाउंड्री में जा घुसा। हालांकि, इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। टिमरनी थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने बताया कि नर्मदापुरम पुलिस लाइन में पदस्थ हेड कांस्टेबल नशे की हालत में वाहन चला रहा था। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। नर्मदापुरम जिले के पुलिस अधिकारियों को भी इस घटना और वायरल वीडियो की सूचना दे दी गई है। गौरतलब है कि ये बैरिकेड्स 21 दिसंबर को हरदा में करणी सेना के जनक्रांति आंदोलन के लिए बुलाए गए थे, जिन्हें अब वापस भेजा जा रहा था। वर्दी पहने जवान के नशे की हालत में होने से पुलिस की छवि पर विपरीत असर पड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *