जिले में हुई तेज बारिश से सर्दी बड़ी:तापमान में आई गिरावट गलन ठिठुरन बरकरार कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते प्रदेश भर के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। वही कोटा में भी देर रात तेज बारिश हुई। जिसके चलते सर्दी और तेज हो गई। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई। सुबह से ही जिले में हल्का कोहरा छाया हुआ है। वही गलन और ठिठुरन बरकरार है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हाईवे पर घना कोहरा बना हुआ है। जिसके चलते हैं वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विजिबिलिटी भी घटकर 1000 मीटर रह गई। शीत लहर का दौर जारी है। स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई जिले में शीतलहर और बढ़ती सर्दी को देखते हुए कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने सरकारी और प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए तीन दिन छुट्टी के आदेश जारी की है। आदेश के तहत 16 ,17 व 18 जनवरी को 5 वीं तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र में में अवकाश रहेगा। टीचर व स्कूल स्टाफ पर आदेश लागू नहीं होगा। उन्हें स्कूल आना होगा।
आदेश के अनुसार कक्षा 6 से 12 वीं तक के स्टूडेंट्स के स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है। आदेश के तहत 6 से 12 वीं तक के छात्र छात्राओं की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगी।
जनवरी महीने में ये तीसरा मौका है जब सर्दी को देखते हुए 8 वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया। इससे पहले सर्दी को देखते 7 से 9 जनवरी तक फिर 13 जनवरी का 8 वीं तक कि स्कूलों में अवकाश घोषित किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *