मनसा माता मंदिर की पहाड़ी पर घूमते दिखे 2 लेपर्ड:घूमने गए परिवार ने बनाया VIDEO, शहर में पहले भी आ चुके लेपर्ड

अलवर में मनसा माता मंदिर की पहाड़ी पर बुधवार शाम दो-दो लेपर्ड को देखा गया। मंदिर गए परिवार ने उसका वीडियो भी बनाया। लेपर्ड इससे पहले पहाड़गंज सहित आसपास के मोहल्ले और आरआर कॉलेज में भी आ चुका है। जिसे कंपनी बाग के अंदर से ट्रैंकुलाइज किया गया था। मंदिर गए परिवार ने बनाया वीडियो विनोद जायसवाल ने बताया- उनका परिवार बुधवार शाम को अलवर शहर में सागर के पास पहाड़ी पर स्थित मनसा माता मंदिर गया था। वहां परिवार ने पहाड़ी पर दो-दो लेपर्ड को घूमते देखा और उसका वीडियो भी बनाया। जायसवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पहाड़गंज हजूरीगेट के पास भी दो लेपर्ड और उनके दो शावक की मूवमेंट का पता चला था। यहां पहले लेपर्ड को सड़क पर भी देखा गया था। लेपर्ड ने सांभर का शिकार भी किया था। उसके बाद से मोहल्ले के लोगों में भय है। मेल-फीमेल लेपर्ड के साथ दो शावक भी पहाड़गंज के निवासी अमित कुमार ने बताया था कि दो लेपर्ड अपने दो शावकों के साथ देखी गई थी। एक लेपर्ड तो मोहल्ले में रोड तक आ गया था। हमारे मोहल्ले से लगते हुए ही सरिस्का के बफर जोन का जंगल है लेकिन जंगल से बाहर मोहल्ले में लेपर्ड के आने से दहशत है। इसको लेकर वन विभागकर्मियों को सूचना दे चुके हैं लेकिन लेपर्ड का बराबर आसपास में आना बना हुआ है। इस कारण लोग घबराए हुए हैं। अब उसी क्षेत्र में लेपर्ड दिखा है। यहां रहने वाले लोगों ने वन विभाग से आस-पास की बाउंड्री को ऊंचा करने की मांग की है। जिससे लेपर्ड शहर में न घुसे सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *