अचानक आसमान में घिर आया कोहरा:न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, विजिबिलिटी बेहद कम

जिले में गुरुवार को अल सुबह साफ मौसम के बाद अचानक कोहरा छा गया। इससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। कुछ मीटर दूर तक देख पाने मेंं परेशानी आने लगी। इससे सुबह के समय सड़कों पर निकले लोग परेशान हुए।अचानक आया कोहरा सभी के लिए परेशानी बना। सुबह के समय घरों से निकले वाहन चालक बेहद धीमी स्पीड से चलते दिखे। शीत लहर के कारण कंपकंपी के हालात थे।
शहर के बाहर की सड़कों सूरतगढ़ रोड, पदमपुर रोड,श्रीकरणपुर रोड, पंजाब रोड और इसके आसपास के इलाकों में खेतों में सुबह के समय पहुंचे किसानों ने खेतों के बाहर की तरफ अलाव जलाकर सर्दी से निजात पाई । शहरी इलाके में भी तेज कोहरे और सर्दी का असर साफ नजर आ रहा था, यहां चाय की थड़ियों के पास जलते अलाव पर हाथ तापने के साथ लोग चाय का आनंद लेते नजर आए। कोहरे के असर से सुबह के समय मुख्य बाजार में नौ बजे तक दुकानें नहीं खुली। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार अगले 24 घंटे में आसमान में बादल छाए रहने के साथ कोहरा बना रह सकता है। इस दौरान तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही हलकी बूंदाबांदी भी हाे सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *