धौलपुर एसपी ने 23 अधिकारियों के किए ट्रांसफर:राजाखेड़ा थाने में  रामकिशन यादव को थानाधिकारी किया नियुक्त, देर रात जारी की लिस्ट

धौलपुर जिले में पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बुधवार रात तबादला सूची जारी की। इस सूची में 6 पुलिस निरीक्षक (सीआई) और 17 पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) के स्थानांतरण आदेश शामिल हैं। इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति राजाखेड़ा थाने की है, जहां करौली जिले से स्थानांतरित होकर आए पुलिस निरीक्षक रामकिशन यादव को नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही, पुलिस उप निरीक्षक रामनरेश मीना को थाना सदर से स्थानांतरित कर थाना मनिया का नया प्रभारी बनाया गया है। यह तबादला सूची भरतपुर रेंज के आईजी द्वारा हाल ही में जारी की गई बड़ी तबादला सूची का हिस्सा है। इसी क्रम में राजाखेड़ा के पूर्व थानाधिकारी वीर सिंह को धौलपुर से करौली जिले में स्थानांतरित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *