‘ श्रीमद् रामायण’ सीरियल में कोटा का वीर:भरत के बेटे का निभा रहा रोल, बोला- 4 बार ऑडिशन देने के बाद सिलेक्ट हुआ

सोनी टीवी पर प्रसारित ‘ श्रीमद् रामायण’ धारावाहिक काफी पसंद किया जा रहा है। स्वास्तिक प्रोडक्शन के इस सीरियल में कोटा के रहने वाले 10 साल के वीर भी नजर आ रहे है। वीर सीरियल में भरत के बेटे का रोल निभा रहे है। 4th क्लास के स्टूडेंट वीर इंग्लिश मीडियम स्कूल के स्टूडेंट है। हिंदी में डायलॉग बोलने में स्क्रिप्ट राइटर और वीर की मां ने मदद की। फिलहाल मुंबई के उमर गांव में स्वास्तिक प्रोडक्शन के सीरियल ‘ श्रीमद् रामायण’ की शूटिंग चल रही है। भास्कर ने वीर से बात कर उनके कोटा से मायानगरी तक पहुंचने के सफर के बारे में जाना… मां को देखकर एक्टिंग की तरफ रूझान बढ़ा बाल कलाकार वीर (10) कोटा शहर के अनंतपुरा इलाके के रहने वाले है। इनके पिता जितेंद्र कुमार शर्मा कोचिंग इंस्टीट्यूट में फैकल्टी के रूप में कार्यरत है। वहीं मां रीता शर्मा भी मुंबई में बॉलीवुड मूवीज, सीरियल और वेब सीरीज में काम कर चुकी है। वे 2019 में मिसेज क्लासिक गैलक्सी बुल्गारिया भी रह चुकी है। वीर ने बताया- मेरी मम्मी एक्टर है। उनके साथ शूटिंग पर जाता था। ऐसे में कई बार विज्ञापन में भी काम किया। धीरे-धीरे मुझे शूटिंग पर मजा आने लगा और ऑडिशन देने लगा। फैशन शो और राजस्थानी एल्बम में भी काम कर चुका हूं। बहुत जल्द दूसरे सीरियल में नजर आऊंगा। 4 बार ऑडिशन दिया, तब जाकर सिलेक्शन हुआ ‘ श्रीमद् रामायण’ के लिए 4 बार ऑडिशन देने के बाद 30 दिसंबर 2024 को मेरा सिलेक्शन हुआ। सीरियल में भरत के बेटे पुष्कल का रोल कर रहा हूं। साथी कलाकारों से काफी कुछ सीखने को मिलता है। मुझे शुद्ध हिंदी बोलने में परेशानी आती है। ऐसे में शूटिंग पर कई लोग ट्रेनिंग देते हैं। अब मेरी हिंदी पहले से काफी अच्छी हो गई है। वीर ने बताया- मैंने एक्टिंग नहीं सीखी है। शूटिंग के दौरान बड़े सेट पर कैमरा फेस करना भी मुश्किल होता है लेकिन सभी के सपोर्ट से धीरे-धीरे कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता जा रहा है। शो में काफी बाल कलाकार है। उनके साथ काम और मस्ती दोनों होती है। कोटा में निजी स्कूल में पढ़ता वीर के पिता जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया- वीर कोटा में निजी स्कूल के 4 क्लास का स्टूडेंट है। शूटिंग के दौरान स्क्रिप्ट रिहर्सल में उसकी मां और स्क्रिप्ट राइटर उसकी मदद करते है। वीर के अभिनय में काफी निखार आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *