सवाई माधोपुर पुलिस बेडे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बुधवार शाम को SP ममता गुप्ता ने एक आदेश जारी कर जिले के ज्यादातर थानाधकारियों के तबादले किए है। SP ने रेंज से आए नए CI को पोस्टिंग दी है। इसी के साथ नए आए SI व पुराने SI का भी तबादला किया है। आदेश में SP ममता गुप्ता ने CI करण सिंह राठौड़ को थानाधिकारी गंगापुर सिटी, CI सुनील कुमार गुप्ता को थानाधिकारी मानटाउन, बनी सिंह को थानाधिकारी गंगापुर सदर, CI जितेंद्र सिंह सोलंकी को थानाधिकारी मलारना डूंगर, CI हरलाल सिंह को थानाधिकारी कोतवाली,CI लक्ष्मण सिंह को थाना अधिकारी बामनवास, CI भोजाराम को थानाधिकारी महिला थाना, CI राधारमण गुप्ता को थानाधिकारी बौंली, CI दिलीप कुमार वर्मा को RI पुलिस लाइन, राजवीर सिंह को साइबर पुलिस थाना में लगाया है। जिले के यह SI बदले इसी तरह एक अन्य आदेश जारी कर SP गुप्ता ने SI नरेश पोसवाल को थानाधिकारी उदई मोड से थानाधिकारी मित्रपुरा, SI भरत सिंह को थानाधिकारी बाटोदा से थानाधिकारी कुंडेरा, SI जयप्रकाश को भाडौती चौकी से थानाधिकारी सूरवाल, SI सुमन कुमार को थानाधिकारी चौथ का बरवाड़ा, SI यशपाल सिंह थानाधिकारी मित्रपुरा से थानाधिकारी बाटोदा, SI राजवीर सिंह थानाधिकारी कोतवाली से थानाधिकारी उदई मोड, SI हेमराज शर्मा चौकी प्रभारी महूकलां से थानाधिकारी खंडार, SI सुमेर सिंह को पुलिस लाइन सवाई माधोपुर से थानाधिकारी बहरांवड़ा कला,SI टीनू सोगरवाल को थानाधिकारी वजीरपुर, SI हरिमन मीणा को पुलिस लाइन सवाई माधोपुर से थानाधिकारी रवाजंना डूंगर, SI श्याम सुंदर को बहरावण्डा खुर्द चौकी से द्वितीय अधिकारी थाना गंगापुर सिटी, हीरालाल मीणा को गणेश धाम चौकी प्रभारी, SI धर्मपाल सिंह द्वितीय अधिकारी थाना बौंली से चौकी प्रभारी बहरावण्डा खुर्द, SI हरभान सिंह को द्वितीय अधिकारी खंडार से तलवाड़ा चौकी प्रभारी, SI संपत सिंह को पुलिस लाइन सवाई माधोपुर से महूं कला चौकी प्रभारी, SI फतेलाल को चौकी प्रभारी भाडौती, SI रामवीर सिंह को कुस्तला चौकी प्रभारी, अमर सिंह थानाधिकारी बहरांवड़ा कला को पिपलई चौकी प्रभारी, राजेंद्र गिरी को खिरनी चौकी प्रभारी, मानसिंह को यातायात सवाई माधोपुर लगाया है।


