दिल्ली जयपुर हाईवे पर पनियाला थाना इलाके में केमिकल से भरा टैंकर पलटने से आग लग गई। जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ट्रैफिक को दोनों तरफ से रोका। पनियाला थाना पुलिस और दमकल को जानकारी दी गई। इसके बाद करीब दो घंटे तक कड़ी मेहनत करने के बाद दमकल ने आग पर कंट्रोल किया। दमकलकर्मी मुकेश चौधरी ने बताया- आग भीषण थी। जो कई किलोमीटर तक दिखाई दे रही थी। जानकारी मिलने पर करीब एक दर्जन से अधिक दमकल मौके पर भेजी गई। मौके पर आग को कंट्रोल करने और टैंकर को उठाने के दौरान दो क्रेन आग की चपेट में आ गई। इससे क्रेन भी जल कर राख हो गई। जानकारी के अनुसार यह केमकिल बेंजिल था। जो एक ज्वलनशील पदार्थ हैं। चालक ने कूद कर बचाई जान केमिकल से भरे टैंकर में चलते हुए आग लगी थी। इसकी जानकार मिलने पर चालक चलती गाड़ी से कूद गया। इस के बाद टैंलर पलटा और आग भीषण हो गई। चालक के इस दौरान चोट लगी है, जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।


