पाली में बाइक से गिरी महिला, सिर फटा:पति के साथ पीहर जा रही थी, स्पीड ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक से गिरी

पाली में पति और दो बच्चों के साथ बाइक पर बैठकर पीहर जा रही 25 साल की विवाहित बीच रास्ते बाइक से गिर गई। हादसे में उसके सिर में चोट आई। जिसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसका उपचार किया। जानकारी के अनुसार पाली जिले के रोहट क्षेत्र के ढाबर गांव निवासी सोनाराम भील अपने दो बच्चों और 25 साल की पत्नी चारणदेवी को बाइक पर बिठाकर अपने ससुराल रामपुरिया गांव गुरुवार को जा रहा था। दूदिया गांव के निकट स्पीड ब्रेकर पर बाइक तेज होने से बाइक के पीछे बैठी 25 साल क चारणदेवी उछलकर बाइक से नीचे गिर गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसके गिरने ही सोनाराम ने बाइक रोकी ओर पत्नी को तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। जहां उसका डॉक्टर ने इलाज किया। गनीमत रही कि हादसे में सोनाराम या उसे दोनों बच्चों को किसी तरह की चोट नहीं आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *