एसपी ने हटा में जरूरतमंदों को बांटे कंबल:विधायक खटीक ने कहा- लोगों को भी ऐसे कार्यों में सहभागी बनना चाहिए

हटा विधायक उमा देवी खटीक और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने दिव्यांग जनों, आदिवासी वनवासी एकलव्य छात्रावास के छात्रों और अन्य जरूरतमंद लोगों को कंबल दिए। विधायक उमा देवी खटीक ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में यह अच्छा कार्य है और समाज के सक्षम लोगों को भी पुलिस के ऐसे सामाजिक सरोकारों में सहभागी बनना चाहिए। एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि जिले के हर थाने के माध्यम से समाज सेवा के विभिन्न कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हटा थाने में यह वितरण कार्यक्रम किया गया, जिसके लिए नगर के व्यापारिक संगठनों और दानदाताओं ने कंबल उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने अन्य व्यापारियों और समाजसेवियों से भी अपील की कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनें। यदि कोई व्यक्ति सेवा कार्य में पुलिस का सहयोग करना चाहता है, तो वह अपने संबंधित थाना प्रभारी से संपर्क कर सकता है। कार्यक्रम के दौरान हटा थाने का पुलिस अमला, नगर के प्रमुख व्यापारी और कई समाजसेवी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *