सर्दी का असर बढ़ा:न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री पहुंचा

झुंझुनूं में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। जिले में आज भी घना कोहरा छाया रहा। हालांकि सुबह सात बजे तक मौसम साफ था। लेकिन धीरे धीरे अचानक शहर कोहरे की आगोश में समा गया। 40 से 50 फुट की दूरी पर कुछ नजर नहीं आ रहा था। वाहन रेंगते हुए नजर आए। सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम ही रही। कोहरे का असर साढे 10 बजे तक रहा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। झुंझुनूं के पिलानी मौसम केंद्र पर आज न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 8.1 और अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को भी जिले में सुबह कोहरा छाया रहा। बाद में धूप निकलने से लोगां को सर्दी से राहत मिली थी। मौसम केंद्र के अनुसार जिले में 3 से 4 दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। मौसम ड्राई रहने के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव भी होता रहेगा। हालांकि इस बीच कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होता है तो मौसम में बदलाव आ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *