तहसील में कामकाज ठप्प, पटवारियों की हड़ताल:अटकी हुई डीपीसी करने समेत 9 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना

राजस्थान पटवार संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर नागौर जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय पर तहसील कार्यालय के सामने पार्क में पटवारी धरना दे रहे हैं। नागौर पटवार संघ के अध्यक्ष बुधाराम जाजड़ा ने बताया कि प्रदेश सरकार पटवारियों के नए-नए प्रयोग कर रही है, ऐसे में आमजन के काम और गिरदावरी अटकी हुई है। हाल ही में नागौर जिले के कुछ इलाकाें में ओलावृष्टि हुई है, उस नुकसान का आंकलन भी अटक गया है। नागौर तहसील परिसर में धरना दे रहे पटवारियों ने गिरदावरी ऐप में संशोधन, 2023-24 में स्वीकृत 1035 नए पटवार मंडलों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी करने, लंबित डीपीसी काे जल्द पूरा करने, नव सृजित 752 भू अभिलेख निरीक्षकों की पत्रावली का निर्धारण करने, सभी पटवारी और गिरदावरों को इंटरनेट सुविधा के साथ टेबलेट, लैपटॉप और प्रिंटर उपलब्ध करवाने, गिरदावर से नायब तहसीलदार की पदोन्नति में कोटा बढ़ाने, तहसीलदार वर्ग पर मंत्रालयिक संवर्ग के कोटे का पुननिर्धारण करने, संयुक्त कैडर की वरिष्ठता सूची जारी करने और हार्ड ड्यूटी व स्टेशनरी भत्ते में बढ़ोतरी करने संंबंधी मांग की है। धरना देने वालों में राजस्थान पटवार संघ के प्रदेश क्षेत्रीय मंत्री राम प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल, उपशाखा अध्यक्ष खुमााराम, सहीराम, सियाराम जाखड़, सुभाष गेट, संपत प्रजापत, सरोज जांगू, शारदा गोदारा, चंचल तेजस्वी, विजय प्रकाश, बजरंग गालवा, पप्पू राम आदि शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *