ANM की गिरेबान पकड़ने के मामले में विरोध तेज:आरोपी महिला की गिरफ्तारी की मांग, पुलिस की ढिलाई पर सवाल

अलवर के गीतानंद शिशु अस्पताल में 11 जनवरी को ANM के साथ की गई खींचतान और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अब जिला अस्पताल के डॉक्टर से लेकर प्रत्येक कर्मचारी ने विरोध जताते हुए दोषी महिला को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया। 2 घंटे का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार सामान्य अस्पातल में गुरुवार सुबह नर्सिंगकर्मी और फार्मासिस्टों ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किय। नर्सिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सियाराम मीणा और संघर्ष समिति के संयोजक हेमपाल सिंह जादौन ने बताया कि जब तक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर राज्य कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस की ओर से मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई। अब आगे अस्पताल के किसी भी कर्मचारी के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जा सकेगी। जिला अस्पताल के डिप्टी कंट्रोलर डॉ विजय चौधरी ने कहा कि अस्पातल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर डॉक्टर सब बराबर है। किसी के साथ भी बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *