करौली| मेले के पास शाक्यवार कॉलोनी के रास्ते में कीचड़ व गंदगी होने से लोगों के साथ वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि रास्ते में गंदगी व कीचड़ के कारण मौसमी बीमारियों की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करा दिया गया। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है। -अमित कुमार, करौली


