ब्यावर| सतपुलिया रोड पर दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं। इस अवैध पार्किंग की वजह से यहां से आने-जाने वालों को परेशानी होती है। सड़क पर खड़े ऐसे वाहन दुर्घटना का सबब भी बनते जा रहे हैं। प्रशासन को चाहिए मुख्य सड़क पर इस प्रकार की अवैध पार्किंग को हटवाकर नागरिकों को सुरक्षित और सुचारू यातायात उपलब्ध कराएं। -मुकेश कुमार, क्षेत्रवासी


