अमृतसर| वार्ड नंबर 57 के खू कोरियन इलाके में बीके गर्ल्स हाई स्कूल के पास सड़क पर लगे कूड़े के ढेर प्रशासन की पोल खोल रहे हैं। स्थानीय राहगीरों का जीना दूभर हो गया है। आम आदमी पार्टी ने 2022 में सत्ता संभालते समय क्रांतिकारी बदलावों और बुनियादी सुविधाएं देने का वादा किया था। सरकार के चार साल बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जो पार्टी न कचरा हटा पाई और न सीवरेज व साफ पानी जैसी बेसिक जरूरतें पूरी कर सकी, वह ड्रग्स और गैंगस्टर खत्म करने के दावे कैसे कर रही है? बुनियादी समस्याओं के समाधान के बिना 2027 में दोबारा सरकार बनाने की बात बेमानी लगती है। -पिंकेश कुमार, निवासी खू कोरियन


