भास्कर न्यूज | अमृतसर चौक फव्वारा स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती बड़ा मंदिर श्री रघुनाथ जी कमेटी के चेयरमैन, उप चेयरमैन, सचिव व चार कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव 25 जनवरी को शिवाला श्री भूतनाथ में होगा। यह फैसला चुनाव कमेटी के सदस्यों ओपी सिंघानिया, कमल डालमिया, अनिल सिंघल, सुनील व सचिन कुमार की अध्यक्षता में हुई जनरल हाउस की बैठक में लिया गया है। कमल डालमिया ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया के तहत 5 से 8 जनवरी तक सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किेए जाएंगे । 9 जनवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनिंग की जाएगी। जांच के तहत 10 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं जबकि 11 जनवरी को फाइनल नामों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए अमृतसर बार एसोसिएशन के दो वरिष्ठ वकीलों को रिटर्निंग अधिकारी मनोनीत किया जाएगा। चेयरमैन पद के लिए होने वाले चुनाव के उम्मीदवार के लिए निर्धारित फीस राशि 11 हजार रुपए निर्धारित की गई है। मतदान 25 जनवरी को शिवाली श्री भूतनाथ में सुबह 9 से 4 बजे तक होगा। 4 बजे के बाद काउंटिंग शुरू की जाएगी तथा इसी देर शाम को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।


