भास्कर न्यूज | अमृतसर देहाती पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में सीमा क्षेत्र के गांव चक अला बख्श में चैकिंग के दौरान युवक को काबू किया गया। उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर उसके घर गांव चक अला बख्श से 85 हजार 700 रुपए बरामद किए। आरोपी की पहचान राजन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को अंदेशा है कि यह मामला सीमा पार से होने वाली तस्करी या किसी बड़े अपराध नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


