भास्कर न्यूज | अमृतसर सनातन सेवा समिति पंजाब की प्रेस कॉन्फ्रेंस बचत भवन की गई। इस कार्यक्रम में पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के सलाहकार दीपक बाली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ समिति के प्रदेश प्रधान विजय शर्मा और माझा इंचार्ज प्रणव धवन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके सनातनी भाइयों को संगठन का हिस्सा बनाया गया। जिसमें जिला अमृतसर और तरनतारन जिला के सभी कार्यकर्ताओं को उनके पद पत्र बांटे गए और इस विशेष तौर पर दीपक बाली ने कहा कि सरकार हर तरफ से अच्छे काम करने वालों के साथ खड़ी है। जिस तरह सनातन सेवा समिति पंजाब पंजाब में युवाओं को नशों से निजात दिलवा रही है, तो पंजाब सरकार हर तरफ से अपना समर्थन सनातन सेवा समिति पंजाब को दे रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सनातन सेवा समिति गौ रक्षा पर भी काम करेगी और काऊ सैस जिसका पिछले लंबे समय से प्रयोग नहीं हुआ है, उसका प्रयोग कर गौशाला को भी सुधारने का काम होगा। दीपक बाली ने प्रैस वार्ता के समय के बाद सभी सनातनी कार्यकर्ताओं से वार्तालाप किया और समाज में अच्छे काम करने के प्रति जागरूक किया और प्रेरित किया। मीटिंग के दौरान दीपक बाली, विजय शर्मा और प्रणव धवन ने अमृतसर जिले के इंचार्ज का पत्र अशोक कनोजिया और वर्किंग प्रधान का पत्र श्री मनरूप आनंद और अशोक वर्मा को सौंपा और इसी प्रकार बाकी हलके के इंचार्ज भी लगाए गए।


