अमृतसर | पंजाब भाजपा के प्रवक्ता और सिख चिंतक प्रो. सरचंद सिंह ख्याला ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा शहीदी दिवसों पर पंजाब में शराब के ठेके पूरी तरह बंद करने के आह्वान पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह विचार नैतिक और सम्मानजनक तो है, लेकिन यह तभी सार्थक होगा जब पहले पंथक राजनीति की दोहरी नीति, अकालियों की शराब कारोबार से सांठ-गांठ और पंथक सरकार के दौरान नशे को राजस्व मॉडल बनाए जाने की सच्चाई को बेनकाब कर उस पर कार्रवाई की जाए।


