सेवा भाव और भाईचारे के साथ लगाया लंगर

लुधियाना| जमालपुर में रविवार को तीसरा गर्म दूध का लंगर बड़े सेवा भाव और भाईचारे के साथ लगाया गया। यह लंगर काली जमालपुर एवं क्षेत्र के युवाओं के सहयोग से आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां ने पहुंचकर लोगों को दूध परोसते हुए स्वयं सेवा कार्य में हिस्सा लिया। लंगर के दौरान काली जमालपुर, प्रिंस मुंडियान, राजीव गुप्ता, सतनाम भंगू, रंजीत भंगू, टक्कर, रबीन अटवाल, मिथन, सनम, पटवारी, बब्बू जेल, बिल्ला ताजपुर, हरदीप, गग्गू, डिप्पी, साहिब, गुलो, लल्ली, बलजीत, गोरा शामिल रहे। लंगर में पहुंचे सभी आगंतुकों ने आयोजकों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *