कैलाश सिनेमा चौक पर दूध का लंगर लगाया

लुधियाना| माता गुजरी जी और छोटे साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान व शहीदी दिहाड़े को समर्पित कैलाश सिनेमा चौक पर गर्म दूध के लंगर लगाया। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से एडवोकेट गौरव बग्गा, तेजिंदर सिंह राजा, बॉबी शर्मा और मिंटू शर्मा ने सेवा की। साथ ही गोल्डी सिंह, रवि सिंह, अजय खोसला, नरिंदर मनचंदा, राजू साहनी, गगनदीप गग्गी और नवीन साहनी ने राहगीरों को गर्म दूध वितरित किया। आयोजकों ने इस अवसर पर कहा कि यह सेवा उन महान शहीदों की शहादत को नमन करने का एक विनम्र प्रयास है, जिन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *