भास्कर न्यूज | जांजगीर सक्ती जिले में रबी फसलों और उद्यानिकी फसलों के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर निर्धारित की गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत जिले के किसानों को गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों के लिए बीमा कराने का अवसर दिया जा रहा है। सक्ती जिले में गेहूं और सरसों फसल के लिए विशेष ग्रामों को अधिसूचित किया गया है। गेहूं के लिए विकासखंड जैजैपुर में चिखलरौंदा, झालरौंदा, भोथिया, मलनी और विकासखंड मालखरौदा में बड़े सीपत, कुरदा, चारपारा तथा विकासखंड सक्ती में जाजंग, मसनियांकला, रगजा को शामिल किया गया है। वहीं, सरसों के लिए विकासखंड जैजैपुर में बर्रा, चिकलरौंदा, झालरौदा, लोहारकोट, आमापाली, बिछिया, बोईरडीह, हरदी, भोथिया, मलनी, डभरा में धुरकोट, कबारीपाली, केकराभांट, कोटमी, बिलाईगढ़, अमलीपाली, बिनौधा, पुरैना तेली और साल्हे को अधिसूचित किया गया है। फसल बीमा का कार्य बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित किया जा रहा है।


