जिले के 79422 किसानों को धान बेचने एक बार भी नहीं मिला टोकन

भास्कर न्यूज | बालोद जिले के 143 केंद्रों में 75 हजार 677 किसान 15 नवंबर से लेकर 26 दिसंबर तक 33 लाख 52 हजार 534 क्विंटल धान बेच चुके हैं। जिसमें 48 हजार 264.55 क्विंटल का परिवहन हुआ है। 2 लाख 85 हजार 835.85 क्विंटल धान जाम है। कुल 20 हजार 551 किसान धान बेचने पात्र हैं। इस लिहाज से 13 हजार 190 किसान एक बार भी धान बेच नहीं पाए हैं। जिला सहकारी बैंक के अनुसार समर्थन मूल्य धान बेचने वाले किसानों के लिए शासन स्तर से कुल 796 करोड़ 16 लाख 59 हजार 366 रुपए जारी किया गया है। जिसमंे से 220 करोड़ 27 लाख 2 हजार 995 रुपए ऋण वसूली के बाद 575 करोड़ 89 लाख 56 हजार 370 रुपए का शुद्ध भुगतान हो चुका है। इस सीजन धान बेचने के लिए जिले के 5 ब्लॉक के कुल एक लाख 55 हजार 99 किसान पात्र है। इस लिहाज से अब तक 79 हजार 422 किसान एक बार भी धान बेच नहीं पाए है। जो किसान धान बेच चुके है, उन्हें भी बाद में टोकन जारी किया जाएगा। एक किसान को अधिकतम तीन बार टोकन जारी करने का नियम है। इस लिहाज से निर्धारित समय 31 जनवरी तक सभी किसानों से धान खरीदना चुनौती बनी हुई है। खरीदी के बाद केवल 16.42% धान का उठाव जिले के 143 केंद्रों में 27 लाख 99 हजार 338 क्विंटल धान जाम है। सिर्फ 5 लाख 50 हजार 104 क्विंटल धान का उठाव हो पाया है। जो कुल खरीदी का 16.42% है। हालांकि डीएमओ टिकेंद्र राठौर का कहना है कि पहले की तुलना में अब ज्यादा मात्रा में धान का उठाव हो रहा है। किसी भी केंद्र में खरीदी प्रभावित होने जैसे स्थिति नहीं है। आगे भी परिस्थिति अनुसार धान उठाव होता रहेगा। ऐसे में कहीं भी खरीदी बंद या प्रभावित की नौबत नहीं आएगी। जिला नोडल अफसर सीआर रावटे का कहना है कि धान बेचने के लिए रोजाना 3 हजार से ज्यादा किसानों को टोकन दे रहे हैं। सबसे ज्यादा गुंडरदेही में 47486 किसान पात्र हैं जिला सहकारी बैंक से मिली जानकारी के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए बालोद ब्लॉक के कुल 20 हजार 551 किसान पात्र है। इसी तरह गुरूर ब्लॉक में 28 हजार 132 किसान धान बेचने पात्र है। डौंडी ब्लॉक में कुल 17 हजार 161 किसान धान बेचने पात्र है। डौंडीलोहारा ब्लॉक में कुल 41 हजार 769 किसान धान बेचने पात्र है। वहीं गुंडरदेही ब्लॉक में सबसे ज्यादा कुल 47 हजार 486 किसान धान बेचने के लिए पात्र है। इस संबंध में जिला नोडल अफसर सीआर रावटे का दावा है कि निर्धारित समय तक सभी किसानों को टोकन जारी हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *